राज्य

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर में PTM का किया अवलोकन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर में PTM का किया अवलोकन

Marking : Lead All

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर में PTM का किया अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

26 सितंबर , पटना (पटना, बिहार) : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दानापुर पहुंचे, जहां उन्होंने रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ‘मेरे सपनों का भारत: सेवा चित्र प्रतियोगिता’ के तहत आयोजित चित्रकला गतिविधि में भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने विद्यालय में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से संवाद किया। शिक्षकों ने उन्हें विद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं, छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग गतिविधियों और कलात्मक परियोजनाओं के माध्यम से पर्यावरण और समसामयिक विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही अभिभावकों से बातचीत कर विद्यालय से जुड़ी उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और विद्यालय में शिक्षा के बेहतर माहौल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस स्टोरी फोल्डर में :

विडिओ

Caption :कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।