मुख्यमंत्री साय से जापान के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी से आए सत्रह सदस्यीय छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। भारत-जापान इंटर एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर छत्तीसगढ़ पहुंचे विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री ने आत्मीय संवाद किया। इस दौरान भारत-जापान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों, बौद्ध विरासत, शिक्षा, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने जापानी विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध पुरातात्विक विरासत - सिरपुर, मैनपाट और भोंगापाल के बारे में बताया।
प्रतिनिधिमंडल ने एनआईटी रायपुर के रिसर्च और इन्क्यूबेशन सेंटर का भ्रमण कर स्टार्टअप, अनुसंधान और तकनीकी नवाचारों के बारे में जाना। विद्यार्थी अपने प्रवास के दौरान सिरपुर का भी भ्रमण करेंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बताती है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान के एहिमे विश्वविद्यालय के सत्रह छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह मुलाकात भारत‑जापान इंटर एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का हिस्सा है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों देशों के बीच शैक्षणिक, सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देता है। ऐसे संवाद से युवा छात्रों को नई ज्ञान और अनुभव प्राप्त होते हैं, जिससे शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और अंतरराष्ट्रीय समझ बढ़ती है। आम जनता को इससे बेहतर शिक्