मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों के तत्काल सेफ्टी ऑडिट के दिए निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण कर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आएं, वहां समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित कराया जाए। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और नागरिकों के जीवन की सुरक्षा शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में स्वयं इसकी नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि शासन के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर दिखाई दें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शैक्षणिक संस्थानों के सुरक्षा मानकों पर जोर देते हुए हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े भवनों का तत्काल सेफ्टी ऑडिट कराने का आदेश दिया। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले वर्षों में कई दुर्घटनाओं और सुरक्षा खामियों के कारण छात्रों की जान जोखिम में रही है। इस निर्देश से सभी जिलों में समय पर सुधार कार्य सुनिश्चित होंगे, जिससे छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा बढ़ेगी। आम जनता को इससे लाभ होगा क्योंकि शिक्षा के माहौल में शांति और विश्वसनीयता आएगी, जिससे परिवारो