मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 4 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक संसाधनों के साथ ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और नवाचार की शक्ति से समृद्ध बनाना राज्य सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर में भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के निदेशक प्रोफेसर जी. रंगराजन और संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों तथा राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
बैठक में भारतीय विज्ञान संस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच तीन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर सहयोग की संभावनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इनमें प्रदेश में विश्व स्तरीय मटेरियल कैरेक्टराइजेशन और टेस्टिंग सेंटर तथा विज्ञान और गणित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव शामिल हैं।
बैठक में छत्तीसगढ़ को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और चिकित्सा अनुसंधान के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।