देश

मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला मंत्री श्री रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला मंत्री श्री रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायपुर, 4 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव और केंद्रीय कोयला तथा खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में कल रायपुर में खनन और कोयला क्षेत्र की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर खनिज संसाधनों का समुचित, वैज्ञानिक और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, निवेश, रोजगार सृजन और समावेशी विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के विकास का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने जिला खनिज संस्थान न्यास-डीएमएफ की राशि के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।