मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा में निजी बस ऑपरेटर्स को भी परिवहन व्यवस्था से जोड़ा गया है : मुख्यमंत्री डॉ यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के दौरान बस में सफर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश में एक माह तक चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आज "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" और "पीएम ई-बस सेवा" का शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि सुगम और सुलभ परिवहन प्रदेश के आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में परिवहन सेवा का एक अनूठा मॉडल प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा में निजी बस ऑपरेटर्स को भी परिवहन व्यवस्था से जोड़ा गया है, इससे निर्धारित रूट और किराए की व्यवस्था के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।