राज्य

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से कुल्लू दौरे पर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से कुल्लू दौरे पर

अक्तूबर 26, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह ने खूब धमाल मचाया l इसके अलावा हिमाचली गायक रमेश ठाकुर, अनुज शर्मा और लमन बैंड ने अपने-अपने कार्यक्रम पेश किए l इस संध्या में प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं l आज छठी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज मुख्य आकर्षण होंगे।

इनके अतिरिक्त इंदरजीत और फिरदौस बैंड अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं आज से मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अपने दो दिवसीय कुल्लू जिला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

वे शाम के समय ड्रोन शो, लेजर शो और ग्लोबल डांस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे तथा आज की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे l

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।