राज्य

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल मंडी दौरे पर, स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की देंगे सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल मंडी दौरे पर, स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की देंगे सौगात

सितंबर 25, मंडी (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल (26 सितंबर) मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह शिमला से रवाना होकर दोपहर लगभग 12:00 बजे कांसा ग्राउंड पहुंचेंगे।

यहां वे बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दौरे का मुख्य आकर्षण श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज (SLBSGMC) एवं अस्पताल, नेरचौक में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार रहेगा। दोपहर में अस्पताल के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 3-टेसला एमआरआई (3-Tesla MRI) मशीन का उद्घाटन करेंगे, जिससे मरीजों को उच्च स्तरीय और सटीक जांच की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री टर्जरी केयर कैंसर सेंटर (TCCC) का उद्घाटन और पेट-सीटी (PET-CT) स्कैन मशीन की आधारशिला रखेंगे जिससे गंभीर बीमारियों की शुरुआती जांच आसान हो जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्यों (फैकल्टी) और डॉक्टरों के साथ संवाद करेंगे और शाम तक शिमला लौटेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।