मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से रोहड़ू व रामपुर के तीन दिवसीय दौरे पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 01, शिमला (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से शिमला ज़िला के रोहड़ू व रामपुर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री आज रोहड़ू स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और एंटी-चिट्टा रैली में भाग लेंगे।
इसके बाद वह चिड़गांव में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के अलावा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत भटवारी में ग्रामीणों, महिला मंडलों तथा युवक मंडलों से सीधा संवाद करेंगे। दो व तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री रामपुर उपमंडल में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का रोहड़ू और रामपुर का तीन दिवसीय दौरा शिमला जिले की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से है। इस दौरे में वे शैक्षणिक, स्वास्थ्य और बुनियादी ढाँचे से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यह कदम शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएँ और रोजगार के अवसर मिलेंगे। आम जनता पर इसका प्रभाव यह होगा कि स्कूलों में नई सुविधाएँ आएँगी, स्वास्थ्य सेवाएँ सुधरेंगी और क्षेत्रीय वि