राज्य

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के दूसरे बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के दूसरे बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

रायपुर, 9 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। उन्होंने आज रायपुर में मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के दूसरे बैच के 36 युवा प्रतिभागियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को निष्ठा और ईमानदारी से काम करने तथा जनकल्याण को प्राथमिकता देने की सलाह दी। दो वर्षीय फेलोशिप के तहत युवा आईआईएम रायपुर में प्रशिक्षण लेंगे और जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन का अनुभव प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं के पास शिक्षा, ऊर्जा, प्रतिभा और नए विचारों की शक्ति है। जब यही शक्ति जनकल्याण और समाज की बेहतरी से जुड़ती है तो बड़े परिवर्तन का आधार बनती है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर परिश्रम और प्रत्येक दायित्व का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन सफलता के साथ आत्मसंतुष्टि भी प्रदान करता है।

संवाद के दौरान युवा प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से फेलोशिप को लेकर उनकी अपेक्षाओं, सुशासन, शिक्षा, रोजगार, निवेश, आधुनिक तकनीक, प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका और उनके व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक जीवन की यात्रा से जुड़े अनेक प्रश्न किए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रश्नों का सहजता और आत्मीयता से जवाब दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।