राज्य

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सागर से 111 श्रद्धालु श्रवणबेलगोला रवाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सागर से 111 श्रद्धालु श्रवणबेलगोला रवाना

कलेक्ट्रेट से बसों को दिखाई हरी झंडी, बीना जंक्शन से रेल मार्ग द्वारा तीर्थस्थल पहुंचेंगे यात्री

सागर, अक्टूबर 25: जिले में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत 111 तीर्थयात्रियों को श्रवणबेलगोला की यात्रा पर रवाना किया गया। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से यात्रियों का चयन किया गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से अपर कलेक्टर अविनाश रावत और संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव ने तीर्थयात्रियों से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर बीना जंक्शन के लिए रवाना किया।

बीना से सभी यात्री रेल मार्ग से श्रवणबेलगोला पहुंचेंगे और वहां तीर्थ दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का उद्देश्य पात्र वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है। यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान तीर्थयात्रियों और यात्रा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने यात्रा संबंधी जानकारी भी साझा की।

---------

बाइट- नीलमंडी — तीर्थयात्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।