मुख्यमंत्री ने वीर पुलिसकर्मियों को विभिन्न वीरता पदकों से किया सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में वीर पुलिसकर्मियों को विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अपने और परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की पुलिसिंग में व्यापक बदलाव आया है और अत्याधुनिक संसाधनों व तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ी है।
अपराधियों में पुलिस का डर बढ़ा
हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है। पुलिसिंग में काफी बदलाव आया है और अपराधियों में पुलिस का डर बढ़ा है। ऋतुल कुमार वर्मा को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कहा कि करीब 15-16 वर्षों की सेवा में उन्होंने पुलिसिंग का बदलता स्वरूप देखा है और वर्तमान में पहले से बेहतर माहौल है।
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात
एसटीएफ वाराणसी यूनिट के इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव को राष्ट्रपति वीरता पदक और मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सम्मान उनके और परिवार के लिए खुशी का क्षण है। पुलिस को कार्य करने की स्वतंत्रता मिलने और प्रभावी कार्रवाई का परिणाम है कि अपराध में कमी आई है और अपराधियों में भय का माहौल बना है। इसी क्रम में संभल में सीओ के पद पर तैनात कुलदीप कुमार को राष्ट्रपति वीरता पदक मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात है। पुलिस ने समय के साथ खुद को बदला है और तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा है।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
मुख्यमंत्री के सम्मान से पुलिस वीरता की प्रशंसा हुई, परंतु हमें यह याद रखना चाहिए कि समाज की शांति के लिए केवल पदक ही नहीं, बल्कि नागरिकों के बीच सहानुभूति, संवाद और कानून के प्रति सम्मान आवश्यक है। जब किसी को अपराध का सामना करना पड़े, तो उसे शांतिपूर्ण रास्ते अपनाने, साक्ष्य संकलित करने और न्यायालय की सहायता लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, पुलिस के साथ सहयोग बढ़ाकर सुरक्षा में सुधार करें, जिससे हर नागरिक सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।