मुख्यमंत्री ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों को वन क्षेत्र में किया विमुक्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सागर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल सागर जिले के ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ में कूनो नेशनल पार्क से लाए गए दो चीतों को वन क्षेत्र में विमुक्त किया। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व प्रदेश में चीतों का तीसरा आवास बन गया है। वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और उनके लिए अनुकूल प्राकृतिक आवास विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।