मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 1 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे कल बुधवार को भारत मंडपम में जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में इस सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधि देश में जल सुरक्षा को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे।
साथ ही केंद्र और राज्यों के बेहतर समन्वय के जरिए जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी मंथन होगा।