मुख्यमंत्री यादव कल मुंबई में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल मुंबई में फार्मा, मेडिकल डिवाइसेज समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे। जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले होने वाले इस संवाद में मध्य प्रदेश के क्षेत्र-विशेष औद्योगिक क्षेत्रों और निवेश अवसरों को उद्योगों की जरूरतों से जोड़ने पर जोर रहेगा। मुख्यमंत्री प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे।