राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर की शिक्षिका अर्चना पाण्डेय को शिक्षक दिवस पर किया सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर की शिक्षिका अर्चना पाण्डेय को शिक्षक दिवस पर किया सम्मानित

गौतम बुद्ध नगर की शिक्षिका अर्चना पांडेय, सहायक अध्यापिका, कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर, विकास खंड बिसरख, ने अपने कठिन परिश्रम, नवाचारी सोच और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। शिक्षक दिवस के अवसर पर उनकी इसी कर्मनिष्ठ साधना को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला।

“गोरखपुर” के महायोगी गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह निकट के रामगढ़ ताल में आयोजित गरिमामय समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुशल एवं नवाचारी कार्य करने वाले प्रदेश के 61 शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान से अलंकृत किया। इनमें अर्चना पांडेय का चयन जनपद गौतम बुद्ध नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

अर्चना पांडेय को माँ सरस्वती की प्रतिमा, प्रशस्ति-पत्र, 25,000 की नगद पुरस्कार राशि तथा उनके नवाचार पर आधारित बुक एल्बम प्रदान किया गया। ये सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि भर नहीं, बल्कि जनपद के समूचे शिक्षा-जगत के लिए गौरव का क्षण रहा। समारोह में संदीप सिंह, मंत्री, बेसिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), पार्थ सारथी सेन शर्मा, अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर शिक्षा क्षेत्र के एक प्रेरणादायक पहलू पर प्रकाश डालती है, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर की शिक्षिका अर्चना पांडेय को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया। अर्चना पांडेय ने अपने कठिन परिश्रम, नवाचारी सोच और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण से शिक्षा में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षकों को मान्यता देती है और समाज में शिक्षण के महत्व को रेखांकित करती है। इससे आम जनता में शिक्षकों के प्रति सम्मान बढ़ेगा और विद्यार्थियों को प्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।