व्यापार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में दीपावली मनाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में दीपावली मनाई

**मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री लगातार दसवीं बार वनटांगियों के साथ दीपपर्व की खुशियां साझा कीं। श्री अयोध्याधाम में शनिवार को दीपोत्सव संपन्न कराने के बाद रविवार पूर्वाह्न वनटांगिया गांव तिकोनिया नंबर तीन पधारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास, इको टूरिज्म, वैश्विक नगर बाजार आदि से जुड़ी 82.41 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देकर सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण और अयोध्या सहित पूरे प्रदेश के तेज विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सब कुछ हो सकता है, बस करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 2017 में यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनी तो धड़ल्ले के साथ विकास कार्य हुए हैं।

सड़कें बनी हैं, बिजली आई है, एयरपोर्ट बन रहे हैं, रेलवे की नई-नई लाइनें बिछ रही हैं, जनता-जनार्दन को बिना भेदभाव सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों का आह्वान किया कि पर्व में दूसरों के साथ खुशियां साझा करते हुए नशा और जुआ से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण होता है और जुआ व्यक्ति को गुलाम बना देता है।

इन दोनों कुप्रवृत्तियों से अच्छा खासा परिवार बिखर जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से नशे के सौदागरों पर प्रहार चल रहा है। माफिया उन्मूलन के बाद अगला प्रहार नशे के सौदागरों के खिलाफ ही प्रारंभ हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘जो लोग दूसरों के जीवन को बर्बाद करते हैं, हम उसको आबाद नहीं होने देंगे।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अच्छी सरकार जब आती है तो अच्छी सुविधाएं भी लेकर आती है और जब बुरी सरकार आती है तो नशे के सौदागरों के साथ मिलकर नौजवानों के भविष्य के खिलवाड़ करती है।**

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव में दीपावली मनाई, जो कि वनवासियों के साथ मिलकर पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। यह कदम वनवासियों के समावेश और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। इस पहल से ग्रामीणों में आत्मविश्वास और सामाजिक एकजुटता बढ़ेगी, तथा सरकारी योजनाओं के प्रति विश्वास मजबूत होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।