मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री वितरित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। बाढ़ से फसलों और घरों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नारायणी नदी को लेकर बड़ी कार्ययोजना बनाई जाएगी। नदी को चैनलाइज कर उसके पानी के बहाव को व्यवस्थित करने की दिशा में काम किया जाएगा।