राज्य

मुख्यमंत्री ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

रायपुर, 29 सितंबर 2026

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से ‘‘यूथ इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’’ का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कॉन्क्लेव के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर से आए विद्यार्थियों, युवा नवाचारकर्ताओं और स्टार्टअप उद्यमियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि युवा केवल रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि अपने कौशल, नवाचार और उद्यमिता के बल पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाले बनें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति, नवाचार और स्टार्टअप्स की भागीदारी से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प साकार होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण योजना’ पर काम कर रही है। इसके लिए पांच सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। श्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद प्रदेश को अब तक लगभग आठ लाख तेईस हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के खुलने से बायोटेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर के सेक्टर में प्रदेश और देश को लाभ होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।