मुनाफे का लालच देकर खातों में रकम ट्रांसफर कराई, शेयर ट्रेडिंग से फ्रेंचाइजी तक, पांच लोगों से 7.79 लाख की साइबर ठगी

साइबर ठगी की वारदातें बेनागा जारी हैं। शेयर ट्रेडिंग, कारोबार के लिए फ्रेंचाइजी और पेंशन कार्ड के नाम पर ठगों ने पांच लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों में जमा करीब 7.79 लाख रुपए साफ कर दिए। ठगे गए लोगों ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायतें की थीं।
अब इनका ब्योरा थानों में पहुंचा तो शिकायतों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। हालांकि, ठग पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि सामने आए मामलों में ज्यादातर ठगों ने पैसा कमाने का लालच दिया था। पीड़ितों ने अनजान लोगों की बातों पर भरोसा कर अपनी पूंजी गंवाई है।
📡 स्रोत: NewsData.io