मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने किया जिक्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 28 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख किया। उन्होंने कुपोषण से निपटने के लिए स्थानीय संसाधनों और जनभागीदारी को जोड़ने वाली इस पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 सितंबर को इस अभियान की शुरुआत की थी। अभियान के तहत मुनगा के पोषण संबंधी लाभों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रदेशभर में अब तक 10 लाख 29 हजार 831 मुनगा के पौधे वितरित किए जा चुके हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों को भी अभियान से जोड़ा गया है।