देश

मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला, पेड़ में फंसी:पैर में डाल घुसने से हवा में लटकी; 20 फीट ऊपर से रेस्क्यू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला, पेड़ में फंसी:पैर में डाल घुसने से हवा में लटकी; 20 फीट ऊपर से रेस्क्यू

मुंबई में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से पहले वह नीचे पेड़ में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, पेड़ की एक मोटी डाल उसके पैर में घुस गई, जिससे वह हवा में लटकी रही। घटना भांडुप पश्चिम के तुलशेतपाड़ा की सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सुबह करीब 9:30 बजे की है।

खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 फीट की ऊंचाई से महिला को नीचे उतारा। 26 साल की प्रतीक्षा हिवराले की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रतीक्षा ने छलांग क्यों लगाई, इसका कारण सामने नहीं आया है। आरी से डाल काटी, रस्सियों के सहारे उतारा प्रतीक्षा ने बिल्डिंग की खिड़की से छलांग लगाई थी।

गिरते समय वह पास में लगे पेड़ पर जा गिरी। करीब 50-60 मिमी मोटी डाल उसकी जांघ में घुस गई और वह 20 फीट ऊपर अटक गई। फायर ब्रिगेड ने एंगस लैडर से महिला तक पहुंच बनाई। इलेक्ट्रिक आरी से डाल काटी गई और रस्सियों से स्ट्रेचर के सहारे उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के बाद प्रतीक्षा को सायन अस्पताल रेफर किया गया।

फिलहाल महिला की हालत गंभीर है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… आईफोन के लिए 300 फीट ऊंची पहाड़ी से कूदा बेटा, बचाने में पिता भी गिरे, सदमे में मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगाई महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक परिवार में iPhone को लेकर हुए झगड़े का अंत बेहद दुखद हुआ।

शहर के तीसगांव इलाके के 300 फीट ऊंचे खवड्या पहाड़ से गिरकर एक ही परिवार के बेटे-पिता और मां की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।