देश

मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी नवविवाहिता, पेड़ में फंसी:पैर में डाल घुसने से हवा में लटकी; 20 फीट ऊपर से रेस्क्यू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी नवविवाहिता, पेड़ में फंसी:पैर में डाल घुसने से हवा में लटकी; 20 फीट ऊपर से रेस्क्यू

मुंबई में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से पहले वह नीचे पेड़ में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, पेड़ की एक मोटी डाल उसके पैर में घुस गई, जिससे वह हवा में लटकी रही। घटना तुलशेतपाड़ा की सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सुबह करीब 9:30 बजे की है।

खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 फीट की ऊंचाई से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। 26 साल की प्रतीक्षा हिवराले की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रतीक्षा ने छलांग क्यों लगाई, इसका कारण सामने नहीं आया है। बाएं पैर में चोट लगने के बाद पीड़ित को सर्जरी के लिए LTMG सायन अस्पताल रेफर किया गया।

खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।