मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 मौतें:पांच लोग घायल; पंडाल से करीब 50 मीटर पहले हादसा हुआ
महाराष्ट्र के मुंबई में बायकुला से भुलेश्वर लाई जा रही 22 फीट ऊंची ‘भुलेश्वरचा राजा’ गणपति की मूर्ति पंडाल से करीब 50 मीटर पहले गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं। हादसा 22 अगस्त की रात करीब 9:51 बजे बलराम मर्चेंट रोड, जय अंबे चौक के पास हुआ।
प्राथमिक जांच में सड़क पर कोई बड़ा गड्ढा नजर नहीं आया है। प्रतिमा का संतुलन बिगड़ना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बाद मूर्ति लाने वाली गाड़ी को हटाया गया सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंचे मृतकों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। घायलों में वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं।
सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar