राजनीति

मुंबई कोस्टल रोड टनल में सुपरकार रेसिंग:लैंबॉर्गिनी, BMW समेत कई कारों पर केस, VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुंबई कोस्टल रोड टनल में सुपरकार रेसिंग:लैंबॉर्गिनी, BMW समेत कई कारों पर केस, VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

मुंबई के कोस्टल रोड की टनल में तेज रफ्तार से कारें दौड़ाने के मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें काली लैंबॉर्गिनी, पीली BMW M2, लाल BMW Z4 और फॉक्सवैगन वर्टस शामिल हैं। यह वीडियो 3 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे मरीन ड्राइव के पास दक्षिण दिशा वाली कोस्टल रोड पर रिकॉर्ड किया गया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और किसी की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने का केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हेड कॉन्स्टेबल सतीश निवृत्ति संगले की शिकायत पर पुलिस शिकायत यानी FIR दर्ज की गई है।

शिकायत के मुताबिक, टनल के अंदर 6 से 7 कारें तेज रफ्तार में दौड़ती दिखीं। पुलिस ने इन वाहनों की पहचान कर ली है। हालांकि, ड्राइवरों के नाम और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना की तस्वीरें… मुंबई में स्ट्रीट रेसिंग की अनुमति नहीं मुंबई में स्ट्रीट रेसिंग की अनुमति नहीं है।

भारत का एकमात्र फॉर्मूला 1 सर्किट बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट है। यहां हर महीने ओपन ट्रैकडे आयोजित होता है। इस ट्रैकडे में कोई भी कार या बाइक मालिक अपने वाहन को सुरक्षित माहौल में ट्रैक पर चला सकता है और उसकी पूरी क्षमता आजमा सकता है। बेंगलुरु में भी लैंबॉर्गिनी पर केस हुआ था इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु में हरे रंग की लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर SVJ पर भी लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज हुआ था।

सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने खुद की पहल पर यानी सुओ मोटू केस दर्ज किया था। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में स्विफ्ट-SUV की टक्कर, AAP-भाजपा विधायक समेत 6 घायल:इनोवा में साथ थे दोनों MLA; दूसरी लेन से आई कार डिवाइडर से टकराकर भिड़ी दिल्ली के ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास 25 अगस्त रात करीब 9:30 बजे एक स्विफ्ट कार और SUV में टक्कर हो गई।

पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।