मुंगेर नगर निगम जल्द लांच करेगा नई वेबसाइट, मिलेंगी 7 प्रकार की सुविधाएं
शहरवासियों को नगर निगम से जुड़े कार्यों के लिए अब कार्यालयों के चक्कर लगाने से जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम में पहली बार अपनी अधिकारिक वेबसाइट नगर निगम मुंगेर के नाम से शुरू करने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन की नई वेबसाइट जल्द लांच होने जा रही है।
नई वेबसाइट के लांच होते ही आम लोगों को घर बैठे ही 7 तरह की सुविधाएं आनॅलाइन मिलने लगेगी। नई वेबसाइट तैयार हो चुकी है और फिलहाल इसमें डेटा एंट्री का कार्य चल रहा है। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि करीब एक सप्ताह के अंदर नई वेबसाइट को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
इसके बाद शहरवासी घर बैठे नगर निगम की विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और कई सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि होल्डिंग टैक्स भुगतान से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र और नल-जल कनेक्शन आदि की सुविधाएं ऑनलाइन कर प्राप्त कर सकेंगे।
वेबसाइट नहीं होने के कारण शहरवासियों को छोटे-बड़े कार्यों के लिए निगम कार्यालय आना पड़ता था। नई वेबसाइट के माध्यम से नगर निगम की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को कार्यालय आने की आवश्यकता कम-से-कम पड़े। नई वेबसाइट पर फिलहाल 7 प्रकार की नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
इनमें होल्डिंग टैक्स का ऑनलाइन भुगतान, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, सहित कई सुविधाएं शामिल है।
📡 स्रोत: NewsData.io