मनोरंजन

'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल

'लगे रहो मुन्ना भाई', 'फैशन' और 'देसी बॉयज' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अश्विन मुशरान गोवा में हुए एक सड़क हादसे को लेकर विवादों में आ गए हैं. एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने गलत साइट में गाड़ी चलाते हुए एक बाइक सवार पिता-बेटे को टक्कर मार दी. हादसे के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अश्विन मुशरान और उनकी पत्नी मौके पर मौजूद लोगों से बहस करते नजर आ रहे हैं.

गलत दिशा में गाड़ी चलाने का आरोप

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा 16 अगस्त दोपहर करीब 12:30 बजे गोवा के कुसमान में हुआ. आरोप है कि अश्विन मुशरान की गाड़ी गलत दिशा से आ रही थी और इसी दौरान उनकी कार की टक्कर एक बाइक से हो गई, जिस पर पिता-बेटे सवार थे. हालांकि, हादसा आखिर किस तरह हुआ और इसमें गलती किसकी थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि हादसे में पिता को गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

<div style="display: block; height: 50px; margin: 0 auto

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।