देश

मुरादाबाद में बारावफात पर ट्रैफिक डायवर्जन:दोपहर 2 बजे से जामा मस्जिद समेत कई रास्तों पर प्रतिबंध

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुरादाबाद में बारावफात पर ट्रैफिक डायवर्जन:दोपहर 2 बजे से जामा मस्जिद समेत कई रास्तों पर प्रतिबंध

मुरादाबाद में ईद-मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर आज बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जुलूस और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। आज दोपहर दो बजे से जुलूस समाप्त होने तक जामा मस्जिद और उसके आसपास का क्षेत्र नो-ट्रैफिक जोन रहेगा।

इस दौरान जामा मस्जिद की ओर सभी चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश भी पूरी तरह बंद रहेगा। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि जुलूस वाले क्षेत्रों में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

जामा मस्जिद चौराहे के आसपास केवल जुलूस में शामिल लोग ही पैदल जा सकेंगे। ताजपुर रेलवे क्रॉसिंग मोड़ से जामा मस्जिद की ओर तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यहां से केवल दोपहिया वाहन जामा मस्जिद पुल की ओर जा सकेंगे।

जामा मस्जिद पुल के पूर्वी छोर पर धर्मकांटा के पास दोपहिया वाहनों को भी रोक दिया जाएगा, जिसके बाद केवल पैदल लोग ही जामा मस्जिद चौराहे की ओर जा सकेंगे। गलशहीद थाना क्षेत्र के इंद्रा चौक से जामा मस्जिद की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

मुगलपुरा के जीआईसी चौराहे से भी जामा मस्जिद की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रिंस रोड कट से इंद्रा चौक की ओर ई-रिक्शा और ऑटो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कटघर क्षेत्र में कोहिनूर तिराहे से दससराय चौकी डबल फाटक की ओर भारी और छोटे व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

यहां से केवल पैदल लोग और बाइक सवार जा सकेंगे। सिविल लाइंस में पीलीकोठी चौराहे से जैन मंदिर चौराहा होते हुए गुरहट्टी तक भारी और छोटे व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। फव्वारा चौक से रेलवे स्टेशन रोड और इम्पीरियल तिराहे की ओर भी इन वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।