मुरादाबाद मंडल में रेल कवच के लिए 170 करोड़ मंजूर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 01, नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कवच 4.0 को और ज्यादा हिस्सों में लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय रेलवे ने नॉर्दर्न रेलवे के मुरादाबाद डिविजन के बचे हुए 712 रूट किलोमीटर पर कवच 4.0 लगाने के लिए 170 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
सरकार के मुताबिक, इस सिस्टम के लगने से ट्रेन चलाने के दौरान सुरक्षा की एक और मजबूत परत जुड़ जाएगी। कवच भारत में बनाया गया ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो ट्रेन को खतरनाक स्थिति में पहुंचने से रोकने में मदद करता है।
ये खास तौर पर तब काम आता है, जब ट्रेन लाल सिग्नल पार करने की स्थिति में हो या उसकी रफ्तार जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए।रेलवे नेटवर्क पर इस तकनीक का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है, ताकि सिग्नल और ट्रेन की गति से जुड़ी गलतियों के कारण होने वाले हादसों का खतरा कम किया जा सके।
रेल मंत्रालय के मुताबिक- मुरादाबाद डिविजन के बाकी बचे 712 रूट किलोमीटर पर लगाने की मंजूरी दी गई है। इस पूरे काम पर 170 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका मकसद रेलवे के इस हिस्से में ट्रेन सुरक्षा और सिग्नल व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। कवच को भारतीय रेलवे ने देश में ही विकसित किया है।
ये ऐसा सिस्टम है जो ट्रेन के संचालन के दौरान लगातार निगरानी करता है। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर