अपराध

मुरादाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:बड़े भाई की हालत गंभीर, रामपुर से बिलारी जा रहे थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुरादाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:बड़े भाई की हालत गंभीर, रामपुर से बिलारी जा रहे थे

मुरादाबाद में मूंढापांडे थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट के पास एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के तहसील स्वार में अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा टांडा निवासी आलिम ( 24 साल) पुत्र मेंहदी हसन अपने बड़े भाई कासिम के बाइक से बिलारी जा रहे थे। जब उनकी बाइक मुरादाबाद के मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट के पास पहुंची, तभी अचानक सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश में बाइक चला रहे युवक का नियंत्रण बिगड़ गया और मोटरसाइकिल सीधे हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के समय आलिम मोटरसाइकिल चला रहा था, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका बड़ा भाई कासिम गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल कासिम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। तथा मृतक आलिम के शव को पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इनका होटल बिलारी में बस अड्डे के पास है, दोनों भाई वहीं जा रहे थे।

इस हादसे की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव खेड़ा टांडा पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों और तीन बहनों में से एक था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

इस दुखद हादसे से यह सिखने को मिलता है कि रफ्तार और असावधानी से जीवन की किमत चुकानी पड़ती है। हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए और तेज़ी से चलने के बजाय जिम्मेदारी से ड्राइविंग करनी चाहिए। साथ ही, आपातकाल में मदद करते समय भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। इस घटना से समाज को प्रेरणा मिले कि सुरक्षा जागरूकता बढ़ाकर ऐसी त्रासदियों को रोका जा सकता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।