मुरैना में मिट्टी में दबे मिले चांदी के सिक्के, खबर फैलते ही खजाने के लिए लोगों ने खोद डाली जमीन

Morena News: मध्य प्रदेश में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पास सिक्के मिलते ही हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पहले एक युवक को चांदी के सिक्का मिला. इसके बाद उसने दोस्तों के साथ खुदाई की, तो उसे कुछ और सिक्के मिले. इसके बाद जैसे ही खबर फैली, तो गांव वाले हंसिया और कुदाल लेकर खुदाई करने पहुंचे और खजाना ढूंढने लगे.
प्रशासन को जैसे ही इसकी भनक लगी, तो उन्होंने खुदाई पर रोक लगा दी और लोगों को मिले हुए सिक्के भी वापस ले लिए.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP