मुरैना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ का शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ और स्वास्थ्य सेवाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मामचौन में आयोजित शिविर में मंत्री करण सिंह वर्मा और सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने सुनीं समस्याएं;
स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क दवाओं का वितरण और फसल नुकसान के सर्वे का आश्वासन
मुरैना, सितंबर 27: जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालय मामचौन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित विधायक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। विभिन्न विभागों ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया। प्रभारी एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा मंत्री ने कहा अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
बारिश से फसल नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को राहत देने की बात भी कही गई। इस अवसर पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
-------
बाइट - डा. सतीश मौर्य , आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैलारस, जिला मुरैना
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मुरैना जिले के मामचौन में एक शिविर आयोजित किया गया, जहाँ मंत्री करण सिंह वर्मा और सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क दवाओं का वितरण तथा फसल नुकसान के सर्वे का आश्वासन दिया। यह कदम ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ को दर्शाती है और ग्रामीणों के बीच विश्वास बढ़ाती है। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, दवाओं की उपलब्धत