मुरैना - निधि पवैया बनीं भारतीय डेफ एथलेटिक्स टीम की कोच
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
निधि पवैया बनीं भारतीय डेफ एथलेटिक्स टीम की कोच
मलेशिया जाएगी 27 सदस्यीय डेफ एथलेटिक्स टीम
मुरैना के खेल एवं युवक कल्याण विभाग में पदस्थ कोच निधि पवैया को भारतीय डेफ एथलेटिक्स टीम के कोच की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय डेफ एथलेटिक्स टीम का 27 सदस्यीय दल 3 से 10 अक्टूबर तक मलेशिया में होने वाली एथलेटिक्स डेफ एशिया चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा। दल में 24 खिलाड़ी, दो कोच और एक सहायक शामिल हैं।
ग्वालियर के चीनोर गांव निवासी निधि पवैया ने स्कूली समय से खेल की शुरुआत की थी। उन्होंने बास्केटबॉल के बाद शॉटपुट में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वर्ष 2023 में चीन में आयोजित यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। करीब चार माह पहले मुरैना में पदस्थ निधि पवैया अब भारतीय डेफ टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोच की जिम्मेदारी निभाएंगी।
बाइट — निधि पवैया, कोच, शॉटपुट एवं एथलेटिक्स, खेल एवं युवक कल्याण विभाग, मुरैना