मुरैना- सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को दीप प्रज्जवलन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को जिले भर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत शाम सात बजे ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में एक साथ दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही परिवारों के घरों पर दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।
जिले की पंद्रह प्रमुख जगहों पर विशेष आयोजन होगा। नगर निगम मुरैना के रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय और शनि मंदिर ऐंती में ग्यारह-ग्यारह हजार दीप जलाए जाएंगे। वहीं तेरह अन्य स्थानों पर इक्कीस सौ-इक्कीस सौ दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुरैना जिले में 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्जवलन की योजना बनाई गई है। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों के घरों पर दीप जला कर उनके जीवन में उजाला और समृद्धि का संदेश पहुँचाना है। यह पहल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण और नगरीय दोनों क्षेत्रों को एक साथ जोड़ती है, जिससे समाज में एकता और सहमति का माहौल बनता है। आम जनता के लिए इसका प्रभाव यह है कि यह उनके घरों में शांति और आशा की भावना जगाता है तथा