देश

मुरैना में सेवा सेतु अभियान का शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुरैना में सेवा सेतु अभियान का शिविर

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में सेवा सेतु अभियान के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुरैना के टाउन हॉल में जिला स्तरीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में करीब 450 नागरिकों ने पंजीयन कराया और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना, लाड़ली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष के.पी. यादव ने हितग्राहियों से संवाद किया।

इससे पहले सांसद ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया और उनके साथ भोजन किया।

----- होल्ढअप साउंड ---- बाईट --- शिव मंगल सिंह तोमर, सांसद मुरैना

बाईट ---- के पी यादव , अध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मध्य प्रदेश

----

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सेवा सेतु अभियान एक सरकारी पहल है जिसके तहत नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाते हैं। मुरैना के टाउन हॉल में आयोजित शिविर में लगभग 450 लोगों ने पंजीकरण कराया और उन्हें प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के तहत तात्कालिक लाभ मिले। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि सरकार ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में योजना जागरूकता और पहुँच बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। इससे आम जनता को समय और लागत की बचत होगी, योजनाओं के लाभ का त्वरित उपयो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।