अपराध

Myanmar Airstrike: बौद्ध मठ पर सेना के हमले में 14 लोगों की मौत, 20 घायल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Myanmar Airstrike: बौद्ध मठ पर सेना के हमले में 14 लोगों की मौत, 20 घायल

म्यांमा के मध्य सगाइंग क्षेत्र में एक बौद्ध मठ पर शुक्रवार को सेना के हवाई हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। एक विपक्षी समूह ने यह जानकारी दी। विपक्षी समूह और एक ग्रामीण ने बताया कि हमले में मारे गये लोग एक सप्ताह तक चलने वाले ध्यान साधना शिविर में शामिल होने आये थे।

यह हमला देश में लोकतंत्र समर्थक सशस्त्र बलों और जातीय सशस्त्र समूहों को निशाना बनाकर किए जा रहे लगातार और घातक हवाई हमलों की शृंखला में सबसे नया हमला है।

इन हवाई हमलों में अक्सर आम नागरिक भी हताहत होते हैं। ‘म्यांग टाउनशिप के सिविल डिफेंस एंड सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन’ (सीडीएसओएम) के प्रवक्ता नवे ऊ के अनुसार यह हमला म्यांग टाउनशिप के स्वेल ले ओह गांव में हुआ, जो देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से लगभग 75 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

उन्होंने कहा कि एक लड़ाकू विमान द्वारा गांव के बौद्ध मठ के परिसर में बम गिराए जाने से तीन महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। एक ग्रामीण ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत में मृतकों की संख्या की पुष्टि की। ग्रामीण ने बताया कि लड़ाकू विमान ने 15 मिनट के अंतराल पर दो बम गिराए।

उन्होंने बताया कि दूसरे बम से मठ के निकट स्थित एक घर क्षतिग्रस्त हो गया, जहां 100 से अधिक लोग एक सप्ताह के ध्यान-साधना शिविर में शामिल होने आये थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।