भोपाल

‘न मुझे डायबिटीज, न हार्ट की बीमारी…’ सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिए टाइम मैनेजमेंट के टिप्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘न मुझे डायबिटीज, न हार्ट की बीमारी…’ सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिए टाइम मैनेजमेंट के टिप्स

CM Mohan Yadav Time Management Tips: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं को टाइम मैनेजमेंट के टिप्स दिए। सीएम ने कहा कि अगर हम टाइम मैनेजमेंट करें, एक दिनचर्या बनाएं, तो सारे कामों को सहजता से कर सकते हैं। आपके पास पूरे साल का सिलेबस होता है, इसे आप अच्छे से पढ़ लेते हो, तो आपको परीक्षा के वक्त तनाव नहीं आएगा। हमारा सोना-खाना-पीना जितना जरूरी है, उतना ही व्यायाम और पढ़ना जरूरी है। मैं बाकी कामों के साथ योग और व्यायाम जरूर करता हूं। मुझे कोई डायबिटीज नहीं, हार्ट की बीमारी नहीं और आंखों पर चश्मा भी नहीं है। 16 अगस्त को भोपाल के निजी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ये बातें कहीं।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।