नाबालिग से रेप के 2 आरोपी एनकाउंटर में पकड़े:कानपुर देहात में पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, एक के पैर में लगी गोली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कानपुर देहात में नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को आरोपियों को पकड़ने पहुंची टीम पर दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कटेठी गांव निवासी आरोपी अनिल के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी कालिका को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।
घायल अनिल को इलाज के लिए गजनेर सीएचसी भेजा गया है। मामला 9 सितंबर का है। एक व्यक्ति ने गजनेर थाने में तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की थी। अगले दिन मुखबिर से दोनों के गांव से भागने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
9 सितंबर को दर्ज हुआ था नाबालिग से रेप का केस पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने 9 सितंबर को गजनेर थाने में शिकायत दी थी। इसमें गांव के ही अनिल और कालिका पर नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर फायरिंग 10 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी गांव से भागने की कोशिश कर रहे हैं।
गजनेर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने भागते हुए टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। अनिल के पैर में लगी गोली, साथी मौके से गिरफ्तार जवाबी फायरिंग में कटेठी गांव निवासी अनिल के पैर में गोली लगी।
वहीं दूसरे आरोपी कालिका को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अनिल को उपचार के लिए गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। सीओ बोले- आगे की कानूनी कार्रवाई जारी क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को नाबालिग से रेप की सूचना पर केस दर्ज किया गया था।
10 सितंबर को आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io