अपराध

नदी के तेज बहाव में बहे तीन बच्चे, एक का शव बरामद

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नदी के तेज बहाव में बहे तीन बच्चे, एक का शव बरामद

बिलासपुर, 23 अगस्त 2026 बिलासपुर जिले के तखतपुर में शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने नदी में घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है।

वहीं दो अन्य बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, समडील गांव निवासी तीन बच्चे आज स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उस समय नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए और नदी में बह गए।

सूचना पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल के रूप में हुई है।

तीनों ग्राम पंचायत समडील के निवासी बताए गए हैं।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।