नदियों को स्वच्छ रखने के लिए जनजागरूकता जरूरी: सी. आर. पाटिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 01, नई दिल्ली: स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत आज देशभर में श्रमदान और सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली में भी केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।
इसी क्रम में दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास’ अभियान में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने हिस्सा लिया।
इस दौरान सी. आर. पाटिल ने कहा कि जल और स्वच्छता को अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर नदियों में लगातार कचरा डाला जाता रहेगा, तो नदियों को साफ रखना संभव नहीं होगा।
केंद्रीय मंत्री ने नदी को स्वच्छ रखने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता और नदी संरक्षण के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
बाइट: सी. आर. पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति(वीडियो कैप्शन: स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर श्रमदान और सफाई अभियान आयोजित किया गया। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास’ अभियान में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने हिस्सा लिया।)