नए और छूटे युवा मतदाताओं का होगा विशेष पंजीकरण अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रदेश में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह कार्य बीएलओ, घर-घर जाकर करेंगे। निर्वाचन आयोग ने पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मतदाता सूची में अपना पंजीकरण विधिवत सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करने के लिए ईसीआई नेट मोबाइल ऐप या वेबसाइट वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से फॉर्म छह में ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।