नाग पंचमी पर आभापुरी युवाओं ने निकाली भव्य निशान यात्रा

झिरनिया/आभापुरी। नाग पंचमी के पावन अवसर पर आभापुरी से लाईखेड़ी स्थित भिलट बाबा मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। आभापुरी के युवाओं द्वारा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की।
मां बागेश्वरी के धाम से ध्वजा एवं निशान लेकर श्रद्धालु भिलट बाबा मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निशान अर्पित किए गए। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की गई।
निशान यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया।
युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस आयोजन ने आभापुरी की धार्मिक आस्था, युवा एकता और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण का संदेश दिया।