व्यापार

नगर अयुक्त के निरीक्षण में खुली सफाई व्यवस्था की पोल:2 कर्मचारियों का वेतन रोका, कूड़ा नहीं उठाने पर रोज 50 हजार तक लगेगा जुर्माना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नगर अयुक्त के निरीक्षण में खुली सफाई व्यवस्था की पोल:2 कर्मचारियों का वेतन रोका, कूड़ा नहीं उठाने पर रोज 50 हजार तक लगेगा जुर्माना

कानपुर में नवरात्र के दौरान सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने निकले नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को कई जगह गंदगी और कूड़े के ढेर मिले। सोमवार को जोन-6 के निरीक्षण के दौरान आशादेवी मंदिर के पास रामलीला मैदान में गंदगी देखकर नगर आयुक्त नाराज हो गए। नगर आयुक्त ने लापरवाही बरतने पर दो सफाई नायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और दो सफाई कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

वहीं, पनकी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में अव्यवस्थाएं मिलने पर संबंधित कंपनी को दो दिन में कूड़ा हटाने का अल्टीमेटम दिया। निर्धारित समय में कूड़ा नहीं हटाने पर रोजोना प्रति गाड़ी 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी। रामलीला मैदान में गंदगी देख जताई नाराजगी नगर आयुक्त सबसे पहले कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित आशादेवी मंदिर पहुंचे।

यहां मंदिर के पीछे खाली जमीन पर भारी मात्रा में कूड़े का ढेर मिला, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण यहां जलभराव था। रविवार को जेसीबी से सफाई कराई गई थी। इसके बाद नगर आयुक्त ने मंदिर के पास रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। मैदान में इतनी गंदगी थी कि महीनों से सफाई नहीं हुई है।

इस पर उन्होंने वार्ड-17 के सफाई नायक विमल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने और संबंधित सफाई कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने तत्काल मैदान की सफाई कराने के निर्देश दिए। अक्टूबर में पूरी करनी होगी सीएम ग्रिड सड़क नगर आयुक्त ने बगिया क्रॉसिंग से केसा आवास विकास तक निर्माणाधीन सीएम ग्रिड सड़क का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क के एक तरफ आधे से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फुटपाथ का काम भी लगभग पूरा है। दूसरी तरफ एक स्थान पर गड्ढा होने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका है। नगर आयुक्त ने अक्टूबर के अंत तक सभी कार्य पूरे करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, आवास विकास कार्यालय के सामने खाली जमीन पर कूड़ा मिलने पर यहां पीसीटीएस बनाने के निर्देश दिए, ताकि आसपास के वार्डों से कूड़ा एकत्र किया जा सके। पनकी कूड़ा प्लांट में सड़क पर मिले कूड़े के ढेर नगर आयुक्त ने पनकी भवसिंह स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यहां सेक्शन 3-ए और 3-बी के बीच सड़क पर कूड़ा मिला।

जल निकासी भी बाधित थी। यहां प्री-सॉर्टिंग सेक्शन तक जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण कूड़ा वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। उन्होंने एन्वायरमेंटल टेक्नो कंपनी को सीयूजीएल के प्रस्तावित सीबीजी प्लांट की जमीन से दो दिन में कूड़ा हटाने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर रोजाना प्रति गाड़ी 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाने की बात कही।

इसके अलावा पांच दिन में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत पूरी करने और लीगेसी वेस्ट प्लांट को पीछे से हटाकर सामने स्थापित करने के निर्देश दिए। शनिवार तक निर्धारित कार्य पूरे नहीं होने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी, अभियंता और सफाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।