नगर निगम चुनाव:मैं ही दावेदार; चुनाव लड़वाने वाले ही टिकट की लाइन में; भाजपा-कांग्रेस के मंडल, ब्लॉक और वार्ड अध्यक्ष दे रहे बायोडाटा
नगर निगम चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के सामने इस बार अलग ही संकट खड़ा हो गया है। जिन मंडल, ब्लॉक और वार्ड अध्यक्षों के कंधों पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने, बूथ संभालने और संगठन को मैदान में उतारने की जिम्मेदारी है, वे खुद टिकट मांग रहे हैं। यानी चुनाव के मैनेजर ही कैंडिडेट बनने की कतार में हैं। इसके दो बड़े कारण हैं।
पहली- नए परिसीमन के बाद वार्डों का आकार बढ़ना और दूसरी- मेयर का पद अनारक्षित होना। पहले एक वार्ड की औसत आबादी 12 से 15 हजार थी, जो अब 25 हजार तक पहुंच रही है। यानी पार्षद बड़े इलाके, ज्यादा कॉलोनियों, बाजारों और मतदाताओं तक पार्षद की पहुंच होगी।
साथ ही एक निगम होने से वर्ष 2014 के बाद फिर बड़े नेताओं के लिए मेयर की दौड़ में उतरने का रास्ता खुला है। इस बार सीटें कम, दावेदार ज्यादा पिछले निगम चुनाव में टिकट वितरण दोनों पार्टियों के लिए आसान नहीं था।
भाजपा ने 250 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित करते समय 57 पार्षदों के टिकट काटे थे। }महिला आरक्षण के कारण भाजपा-कांग्रेस को 41 वार्डों में उम्मीदवार तलाशने में मुश्किल आई थी। इस बार सीटें कम, दावेदार ज्यादा हैं।
भाजपा: आधे मंडल अध्यक्ष टिकट की दौड़ में भाजपा के 33 मंडल अध्यक्षों में से 17 पार्षद का टिकट चाहते हैं। 150 वार्ड अध्यक्षों में से 62 चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। कई बायोडाटा जिलाध्यक्ष और विधायकों तक पहुंचा चुके हैं।
दूसरे निकायों या क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालने वाले नेताओं की नजर भी जयपुर के वार्डों पर है। कांग्रेस: 18 ब्लॉक अध्यक्षों में से 6 चुनाव में उतरने को तैयार 18 ब्लॉक अध्यक्षों में से करीब 6 ने पार्षद चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके अलावा 35 वार्ड अध्यक्ष भी टिकट की कतार में हैं।
हर जिताऊ कार्यकर्ता को टिकट देंगे : सुनील शर्मा फिलहाल 6 ब्लॉक अध्यक्ष व 35 से ज्यादा वार्ड अध्यक्ष ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हर जिताऊ कार्यकर्ता को टिकट देंगे।
लक्ष्य बोर्ड बनाना है। -सुनील शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयपुर चुनाव लड़ने की इच्छा कोई भी रख सकता है : गaयल चुनाव लड़ने की इच्छा कोई भी व्यक्ति रख सकता है। आवेदनों की स्क्रूटनी चल रही है। किसे टिकट दिया जाएगा, यह संगठन तय करेगा। -अमित गोयल, भाजपा शहर अध्यक्ष
📡 स्रोत: NewsData.io