नगर निगम जयपुर में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, बढ़-चढ़कर ले रहे मतदान में भाग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 11 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में शुक्रवार को मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
जिला प्रशासन की ओर से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम मतदाताओं से भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने तथा अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।
नगर निगम जयपुर क्षेत्र में मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में 2026 के नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हो रहा है, जहाँ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। यह विषय स्थानीय लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक भागीदारी को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है, जिससे चुनावी परिणामों पर विश्वास और वैधता बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि अधिक लोगों का मतदान में शामिल होना शासन की जवाबदेही बढ़ाता है, जिससे स्थानीय नीतियों और विकास योजनाओं में ना