खेल

नगरनार ने किरंदुल को 3-1 से हराकर जीता खिताब:रोमांचक रहा एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, उमेश बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नगरनार ने किरंदुल को 3-1 से हराकर जीता खिताब:रोमांचक रहा एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, उमेश बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

दंतेवाड़ा जिले में एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 फाइनल मुकाबले में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड नगरनार की टीम ने बैलाडीला लौह अयस्क खदान किरंदुल को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। किरंदुल की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख रवींद्र नारायण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उनके साथ सीजीएम (प्रोडक्शन) एवं स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष जेसी दास समेत एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित समारोह में टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद विजेता नगरनार और उपविजेता किरंदुल की टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि रवींद्र नारायण ने टूर्नामेंट के समापन की घोषणा की। इसके साथ ही टूर्नामेंट का ध्वज उतारकर स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष जेसी दास को सौंपा गया। अमित दीक्षित सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, उमेश प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए।

किरंदुल के अमित दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और नागेश को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। नगरनार के सुकरू बघेल सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर और कार्तिक सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड रहे। नगरनार के उमेश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। दाेनिमलाई के विल्सन को सर्वश्रेष्ठ फेयर प्ले पुरस्कार मिला।

समापन समारोह में एसकेएमएस के अध्यक्ष नोमेश्वर राव, सचिव प्रदीप कुमार नामदेव, एमएमडब्ल्यूयू के सचिव ए.के.

सिंह, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि मंडल और सचिव जॉन वेल्डन समेत कार्मिक संगठनों और खेल जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एनएमडीसी के अनुसार, टूर्नामेंट के जरिए कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं और इकाइयों के कर्मचारियों को खेल के साझा मंच पर आने का अवसर मिला। आयोजन में टीम भावना, अनुशासन, फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।