नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 30 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी दिसंबर माह में होने वाले आम तथा उप चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगर पालिका आम चुनाव के लिए कुल चार सौ सत्रह पदों के लिए चुनाव होगा।
इनमें भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगर पालिक निगम के महापौर पद शामिल हैं। इसके अलावा तेरह नगरीय निकायों के अध्यक्ष और चार सौ पार्षद पदों के लिए भी आम चुनाव होगा। इसके साथ ही एक नगरीय निकाय के अध्यक्ष और छह पार्षद पदों के लिए उपचुनाव भी आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार, त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल आठ सौ चौदह पदों के लिए चुनाव होगा।
इसमें जनपद पंचायत सदस्य के एक, सरपंच के बयानवे और पंच के सात सौ इक्कीस पद श…