राजनीति

नगरीय निकाय चुनाव: 10 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान, 305 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 872 प्रत्याशी मैदान में

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नगरीय निकाय चुनाव: 10 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान, 305 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 872 प्रत्याशी मैदान में

जयपुर, 16 सितंबर। राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत बुधवार को जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत नगरपालिका के 10 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया गया। इन मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में मतगणना के दौरान तकनीकी खराबी सामने आने के बाद दोबारा मतदान कराया गया। इन केंद्रों पर डाले गए मतों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से की जाएगी।

इस बीच राज्य के 305 नगरीय निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। इन निकायों के लिए 872 प्रत्याशियों ने कुल 989 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 18 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन पदों के लिए 21 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।

महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव तथा बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक दलों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। उदयपुर में भाजपा ने पारस सिंघवी को महापौर पद का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। अजमेर में महापौर पद के लिए भाजपा की ओर से अनामिका शर्मा और कांग्रेस की ओर से किरण गढ़वाल ने नामांकन दाखिल किया।

भरतपुर नगर निगम में भाजपा की अनुराधा सिंह और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विचित्रा सिंह ने महापौर पद के लिए नामांकन भरा। वहीं, नदबई नगरपालिका से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कटारा और उच्चैन नगरपालिका से भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह अम्बेश निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

चित्तौड़गढ़ जिले की सात नगर निकायों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में भाजपा ने अनिल ईनाणी और कांग्रेस ने नगेन्द्र सिंह राठौड़ को सभापति पद का प्रत्याशी बनाया है।

निम्बाहेड़ा नगर परिषद में सभापति पद के लिए भाजपा की शिल्पा भूतड़ा तथा कांग्रेस की गीता देवी वैष्णव और मुन्नी देवी ने नामांकन दाखिल किया। कपासन नगरपालिका में कांग्रेस की उर्मिला मोदी और भाजपा की सरोज बारेगामा ने नामांकन भरा। आकोला नगरपालिका में कांग्रेस के प्रकाश रेगर और भाजपा के अमित खींची ने नामांकन दाखिल किया। बेगूं नगरपालिका में भाजपा की गरिमा शर्मा और कांग्रेस की ममता देवी धाकड़ ने नामांकन भरा। रावतभाटा नगरपालिका में भाजपा की ओर से विजय गुप्ता और अनुसुया नागर ने नामांकन दाखिल किया।

राजसमंद नगर परिषद के सभापति पद के लिए कुल चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें भाजपा की ओर से अनिता पालीवाल तथा चुन्नी लाल पंचोली, मोहन लाल कुमावत और भूरा लाल कुमावत ने नामांकन दाखिल किया।

पाली नगर निगम में महापौर पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन छह नवनिर्वाचित पार्षदों ने आवेदन जमा कराए। इनमें एक कांग्रेस, एक भाजपा और चार निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।

अलवर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा ने वार्ड नंबर 7 से पार्षद सुमनलता अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस की ओर से कमलेश शर्मा ने भी महापौर पद के लिए नामांकन भरा। वहीं, वार्ड नंबर 36 से चुनाव हारीं कांग्रेस की रिंकल गर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस तरह अलवर नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल तीन नामांकन दाखिल हुए हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजस्थान के 305 नगरीय निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक पदों के लिए 872 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इस वर्ष के नगर निगम चुनावों में, जयपुर, जोधपुर और कोटा तथा सुकेत नगरपालिका के 10 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान किया गया। यह घटना चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। पुनर्मतदान से मतदाताओं का भरोसा बहाल करने का प्रयास है, जिससे चुनावी परिणामों पर विश्वास बढ़ेगा। आम जनता के लिए यह सुनिश्चित करता है कि हर वैध वोट गिना जाए

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।