नगरीय प्रशासन विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली मैराथन बैठक

रायपुर, 21 अगस्त 2026 नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कल मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को टीम के साथ रोजाना वार्डों का भ्रमण कर विकास और सफाई कार्यों की निगरानी करने को कहा।
साथ ही बाजारों में नियमित सफाई, समय पर कचरा उठाने और कचरे को अलग-अलग करने की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। प्रमुख सचिव ने विभिन्न नगरीय निकायों में बन रहे अड़तीस नालंदा परिसरों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर पेयजल, शौचालय और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।