मनोरंजन

नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?

बॉलीवुड में जब भी अमीर एक्टर्स की चर्चा शुरू होती है तो सबसे पहले लोगों के जहन में शाहरुख खान और सलमान खान के साथ अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन का नामों का ख्याल आता है.

वहीं, साउथ की चर्चा होती है तो वहां पर चिरंजीवी और रजनीकांत का नाम फैंस के जहन में सबसे पहले आता है. लेकिन 2026 के दूसरे सबसे अमीर एक्टर साउथ के नागार्जुन बने हैं.

चलिए बताते हैं इस लिस्ट में साउथ के और कौन से स्टार्स हैं और नंबर 1 पर कौन है.

दरअसल, 2026 के सबसे अमीर इंडियन एक्टर्स की एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स के नाम शामिल हैं.

इसमें लिस्ट में बड़े एक्टर्स हैं, जिसमें नागार्जुन का नाम दूसरे नंबर पर है. डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, नंबर 1 पर शाहरुख खान हैं. टॉप 10 की लिस्ट में साउथ के चार एक्टर्स का नाम है और नागार्जुन टॉप पर हैं.

शाहरुख और नागार्जुन की नेटवर्थ

2026 के सबसे अमीर इंडियन एक्टर्स की जारी की गई लिस्ट के अनुसार, शाहरुख खान की नेटवर्थ 10,000 करोड़ है और इस लिहाज से वो नंबर 1 पर हैं वहीं, दूसरे नंबर पर नागार्जुन हैं, जिनकी नेटवर्थ 5000 करोड़ है.

जबकि टॉप 10 में चार साउथ एक्टर चिरंजीवी (1700 करोड़), वेकंटेश दग्गुबाती (1650 करोड़) और राम चरण (1400 करोड़) का नाम भी है.

यह भी पढ़ें: 2026 की बॉलीवुड की 7 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, जिन्होंने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

टॉप 10 सबसे अमीर इंडियन एक्टर्स की लिस्ट

  1. शाहरुख खान- 10,000 करोड़
  2. नागार्जुन अक्किनेनी- 5000 करोड़

3.

अमिताभ बच्चन- 4000 करोड़

  1. सलमान खान- 3000 करोड़
  2. ऋतिक रोशन- 2500 करोड़
  3. अक्षय कुमार- 2300 करोड़
  4. आमिर खान- 1800 करोड़
  5. चिरंजीवी- 1700 करोड़

9.

वेकंटेश दग्ग

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।